Ranchi: कांके थानेदार प्रकाश रजक को रांची एसएसपी राकेश रंजन ने निलंबित कर दिया है. लगातार मिल रही शिकायत को देखते हुए यह फैसला लिया गया है. कांके थाना प्रभारी प्रकाश रजक के विरुद्ध कई गंभीर आरोप लग है. जमीन कारोबारियों से साठगांठ कर गलत तरीके से लाभ पहुंचाने का आरोप लगा था. साथ ही इलाके में लगातार अपराधिक घटनाओं में भी लापरवाही सामने आयी थी. थानेदार के खिलाफ झारखंड हाईकोर्ट में क्रिमिनल रिट याचिका दायर किया गया है. इससे पूर्व महिला ने डीजीपी से शिकायत की थी. सुभाषो देवी ने कांके थाना प्रभारी पर आरोप लगाया है कि समाप्त हो चुकी धारा 163 बीएनएसएस की कार्रवाई के बावजूद भू-माफियाओं को संरक्षण देकर नियमों के विरुद्ध उनका काम बंद कराया गया और उनके आवेदन की अनदेखी कर एकपक्षीय कार्रवाई की गई. इसे लेकर सुभाषो देवी ने डीजीपी, एसएसपी, आईजी व डीआईजी से शिकायत की थी. पीड़िता ने आरोप लगाया कि 26 जनवरी को बिना किसी वैध न्यायालयी आदेश या लंबित वाद के बावजूद पुलिस ने काम रुकवा दिया. उनका कहना है कि यह कार्रवाई पूरी तरह मनमानी, दुर्भावनापूर्ण और एकतरफा है, जिससे भू-माफियाओं को प्रत्यक्ष लाभ पहुंचाया गया.
कांके समेत कई थाना को मिला नये थानेदार
वही कांके थाना में कुणाल कुमार को नया थाना प्रभारी बनाया गया है. इसके अलावे नितिन कुमार को डेली मार्केट, सनोज चौधरी को कोतवाली, लव कुमार सिंह को लोअर बाजार और अरुण महथा को धुर्वा थानेदार बनाया गया है.
