Patna: मोतिहारी के बुल्लाचौक में पुलिस-अपराधियों के बीच मुठभेड़ में एक जवान शहीद हो गया. वही दो अपराधी को पुलिस ढ़ेर कर दिया है. कुन्दन ठाकुर का अपराधिक इतिहास रहा है. आरोपी के विरुद्ध चकिया, नगर और राजेपुर थाना में पांच मामला दर्ज है. मौके पर से कार्रबाइन समेत पांच हथियार और अन्य सामान पुलिस ने बरामद किया है. मुठभेड़ में ढेर अपराधी की पहचान कुन्दन ठाकुर एवं उसके गिरोह का सदस्य प्रियांशु कुमार के रूप में कई गई है. वही उज्जवल कुमार और संत कुमार तिवारी नामक दो अपराधी को पुलिस गिरफ्तार किया है. दोनो चकिया थाना क्षेत्र के सिहोरवा का रहने वाला है. मौके पर से 1कार्रबाइन, 2 पिस्टल, 2 कट्टा, 5 गोली और 17 खोखा पुलिस ने बरामद किया है.
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार चकिया थाना क्षेत्र में वायरल वीडियो के आधार पर चकिया थाना (काण्ड संख्या-115/26) में मामला दर्ज किया गया. गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि कुन्दन ठाकुर अपने गिरोह के सदस्यों के साथ हथियार के साथ अपने दोस्त के घर पर छुपा हुआ है. सूचना पर छापेमारी की गई. छापेमारी के क्रम में कुन्दन ठाकुर एवं उसके गिरोह के सदस्यों ने पुलिस पर अंधाधुध फायरिंग शुरू कर दिया. जिसमें एक जवान गंभीर रूप से घायल हो गए, जो ईलाज के दौरान शहीद हो गए. आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्यवाई में कुन्दन ठाकुर एवं उसके गिरोह का सदस्य प्रियांशु कुमार को गोली लगी, ईलाज के दौरान दोनो की मौत हो गयी. एवं अन्य दो अपराधी उज्जवल कुमार और संत कुमार तिवारी को गिरफ्तार किया गया. घटनास्थल से भारी मात्रा में हथियार बरामद किया गया.
