Ranchi: गोड्डा के धमड़ी में पिस्टल लहरा रहे बारात में शामिल दो आरोपी को मेहरमा थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी में बिहार के भागलपुर जिले के ईसमाईलपुर थाना क्षेत्र के छोटी परबत्ता निवासी बिहारी कुमार और रसलपुर एकचारी थाना क्षेत्र के चायटोला कैथपुरा निवासी पियूष कुमार का नाम शामिल है. आरोपी के पास से एक देशी कट्टा और दो मोबाईल पुलिस ने बरामद किया है.
मामले की जानकारी देते हुए एसडीपीओ ने बताया कि बीते रात गोड्डा एसपी को गुप्त सूचना मिली कि ग्राम चमडी में बारात में दो लड़के पिस्टल लहरा रहे है. सूचना पर एक छापामारी टीम गठित किया गया. छापामारी टीम धमड़ी पहुंची तो पुलिस गाड़ी देखकर दो संदिग्ध भागने का प्रयास करने लगा. भाग रहे आरोपी बिहारी कुमार एवं पियूष कुमार को घेराबंदी कर पकड़ा गया. तलाशी के क्रम में इनके पास से देशी कट्टा बरामद किया गया. इस संबंध में मेहरमा थाना (काड सं0-37/26) में मामला दर्ज किया गया है.
