Ranchi: उत्तरी छोटानागपुर जोन के आईजी सुनील भास्कर गुरुवार को हजारीबाग एसपी कार्यायल में बोकारो जोन के रेंज के डीआईजी, एसपी के साथ बैठक किया. जिले में अपराध नियंत्रण, विधि व्यवस्था तथा आगामी ईद सरहुल एवं रामनवमी पर्व को देखते हुए बैठक किया गया. हाल के दिनों में फायरिंग की घटना को गंभीरता से लेते हुए आईजी ने सख्त रुख अख्तियार किया है. उन्होने कहा कि यदि एक थाना क्षेत्र में बार-बार फायरिंग का मामला सामने आता है तो संबंधित थानेदार के विरुद्ध एसपी कार्रवाई करे.

आईजी ईद सरहुल एवं रामनवमी पर्व को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए आवश्यक निर्देश दिया. सफल एवं शांतिपूर्ण रूप से संपन्न कराने के लिए आवश्यक निर्देश दिया गया है. पूर्व के जितने भी सांप्रदायिक घटनाएं हुई है उन सभी घटना में जितने भी अभियुक्त जमानत पर रिहा है तथा वैसे असामाजिक तत्व जो पर्व त्यौहार को प्रभावित कर सकते हैं उन्हें चिन्हित करते हुए निरोधात्मक कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है. विगत 6 माह में जितने भी महत्वपूर्ण अपराधिक घटनाएं घटित हुई है उन सभी सभी कांडों के त्वरित निष्पादन के लिए निर्देश दिए गए. जिले में जितने भी जमानती तथा गैरजमानती वारंट, इश्तेहार एवं कुर्की- जब्ती के त्वरित निष्पादन करने के लिए निर्देशित किया गया. सिविल कोर्ट के सुरक्षा की नियमित रूप समीक्षा करते हुए सुरक्षा से संबंधित सभी मानकों को पूर्ण करने के लिए निर्देशित किया गया. जिले में प्रत्येक दिन एंटी क्राइम चेकिंग करने का निर्देश दिया गया है. महिला प्रताड़ना एवं हिंसा तथा अनुसूचित जाति एवं जनजाति से संबंधित कांडों में अविलंब कार्रवाई करते हुए 60 दिनों के भीतर उन कांडों का निष्पादन करने का निर्देश दिया गया. नशाखोरी के पदार्थ खरीद बिक्री करने वाले गिरोह के विरुद्ध कार्रवाई करने का आदेश दिया गया. वैसे गिरोहों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध सीसीए के तहत कार्रवाई करने के लिए निर्देशित किया गया. विभिन्न सोशल मिडिया की मोनिटरिंग करने के लिए सभी को निर्देशित किया गया. साथ ही सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वाले लोगों को चिन्हित कर उनके विरुद्घ कड़ी कानूनन कार्रवाई करने के लिए निर्देशित किया है. संगठित अपराध गिरोहों, अवैध खनन में संलिप्त व्यक्तियों तथा साम्प्रदायिक सौहार्द को बिगाड़ने वाले व्यक्तियों के खिलाफ CCA एवं NSA के तहत कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया. जिले में साइबर अपराध की घटनाओं पर अंकुश लगाने हेतु आवश्यक निर्देश दिया गया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed