Ranchi: लोहरदगा के नामुदाग स्थित घर में पुलिस ने छापेमारी कर हथियार और अफीम का पौधा बरामद कुडू थाना पुलिस ने बरामद किया है. तलाशी के क्रम में 3 स्टील का ग्लास में रखे 950 ग्राम अफीम, 4 स्टील का ग्लास में रखे 580 ग्राम अफीम सहित 1.53 किग्रा अफीम, 2 भरठुवा बंदुक एवं नगद 35 हजार रूपए बरामद किया गया.

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार लोहरदगा एसपी को गुप्त सूचना प्राप्त हुआ कि कुडू थाना क्षेत्र के नामुदाग स्थित मंगल गंझू के द्वारा अवैध अफीम (पोस्ता का पौधा) की खेती की गई है एवं अपने घर में अफीम को संग्रह कर रखा गया है. सूनाच पर कुडू थाना प्रभारी कुडू और कुडू सीओ दलबल के साथ मौके पर पहुंचकर छापामारी किया गया. छापामारी के क्रम में पुलिस को देख कर कुछ व्यक्ति जंगल का लाभ उठाकर भागने में सफल रहे. मंगल गंझू के घर का दरवाजा खुला था एवं घर में कोई भी सदस्य नही था. सीओ के समक्ष मंगल गंझू के घर का तलाशी लिया गया. तलाशी के क्रम में 3 स्टील का ग्लास में रखे 950 ग्राम अफीम, 4 स्टील का ग्लास में रखे 580 ग्राम अफीम सहित 1.53 किग्रा अफीम, 2 भरठुवा बंदुक एवं नगद 35 हजार रूपए बरामद किया गया. घर के आस-पास के क्षेत्र को सर्च करने पर करीब 35 डीसमील ज़मीन पर अफीम (पोस्ता का पौधा) की खेती देखा गया जो मंगल गंझू एवं उनके अज्ञात साथियों ने खेती किया था. जिसे नष्ट किया गया. इस संबंध में कुडू थाना (काण्ड सं0 27/26) में मामला दर्ज किया गया.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed