Patna: मधुबनी के ब्रह्मपुरा में पिस्टल से गोली चलने से महिला को गोली लगने से मौत हो गई. मामले में पुलिस कार्रवाई करते हुए आरोपी विधि-विरूद्ध भतीजा को निरूद्ध कर लिया है. साथ ही पिस्टल भी बरामद कर लिया है.

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 4 मार्च  की सुबह समय करीब 9:30 बजे फुलपरास थाना के ब्रह्मपुरा गांव में फायरिंग की जाने की सूचना मिली. सूचना पर फुलपरास थाना पुलिस टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुँची. जॉच के क्रम में पता चला कि एक किशोर द्वारा देशी पिस्टल से गलती से फायरिंग की गई. जिससे गोली उसकी चाची को जा लगी. परिवार के सदस्यों द्वारा इलाज के लिए दरभंगा ले जाया जा रहा था. जहाँ रास्ते में सकरी के पास मौत हो गई. वही किशोर फरार हो गया. मृतिका की पहचान रंजना देवी के रूप में की गई. एफएसएल टीम को मौके पर बुलाया गया. मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस कार्रवाई कर मानवीय आसूचना संकलन के आधार पर फुलपरास थाना के हटिया बांध से उक्त विधि विरूद्ध बालक को निरूद्ध किया गया. किशोर की निशानदेही पर फायरिंग किए गए हथियार को भी बरामद कर लिया गया हैं. पुलिस द्वारा सभी पहलुओं पर गहनता से जाँच की जा रही हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed