Saharsa: 25 हजार के इनामी अपराधी को सहरसा पुलिस ने गिरफ्तार किया है. कई मामले में वांछित चल रहे कुख्यात अपराधी को गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार किया गया है. सदर थाना क्षेत्र के कहरा कुट्टी वार्ड नं-11 के रहने वाले गिरफ्तार अपराधी सुमन साह उर्फ बजरंगी के निशानदेही पर एक देशी कट्टा और एक गोली पुलिस ने बरामद किया है. गिरफ्तार सुमन साह कई गंभीर मामलों में फरार चल रहा था. इस पर 25,000 का पुरस्कार घोषित था. सुमन साह 2 मामले में वांछित चल रहा था. पकड़े गए अपराधी के विरुद्ध हत्या, लूट, डकैती, आर्म्स एक्ट विधि-व्यवस्था भंग, धमकी समेत अऩ्य मामले में वांछित सक्रिय अपराधी है. सुमन साह की गिरफ्तारी से जिले में विधि-व्यवस्था सुदृढ़ करने एवं लंबित मामले के उद्भेदन में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है.

मामले की जानकारी देते हुए एसडीपीओ ने बताया कि सहरसा एसपी के निर्देश पर जिले में अपराध नियंत्रण, फरार आरोपी की गिरफ्तारी एवं अवैध शस्त्र के विरुद्ध विशेष अभियान लगातार चलाया जा रहा है. इसी क्रम में इनामी अपराधी सुमन साह उर्फ बजरंगी के संबंध में सदर थाना पुलिस को गुप्त सूचना प्राप्त हुई. सूचना पर पुलिस की एक संयुक्त टीम कहरा कुट्टी में सुनियोजित ढंग से छापामारी एवं घेराबंदी कर कार्रवाई के दौरान कुख्यात अपराधी सुमन साह उर्फ बजरंगी को गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार अपराधी के स्वीकारोक्ति बयान पर कहरा कुट्टी स्थित किराये के मकान में छापेमारी कर 1 देशी कट्टा एवं 1 गोली बरामद किया गया. इस संबंध में सदर थाना (कांड सं0-231/2026) में मामला दर्ज किया गया है. सुमन साह उर्फ बजरंगी का अपराधिक इतिहास रहा है. आरोपी के विरुद्ध सदर, सोनवर्षाराज और महिषी थाना में 10 मामला दर्ज है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *