Ranchi: पलामू में अम्बेडकर पार्क तालाब के पीछे ब्राउन शुगर खरीद-ब्रिकी करते दो आरोपी को शहर थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी में विशाल कुमार और राहुल कुमार का नाम शामिल है. दोनो आरोपी शहर थाना क्षेत्र के जेलहाता का रहने वाला है. आरोपी के पास से 8.46 ग्राम ब्राउन शुगर और 1070 रुपया नगद पुलिस ने बरामद किया है.
मिली जानकारी के अऩुसार पलामू जिले में मादक पदार्थों की अवैध खरीद-बिक्री पर रोक लगाने के लिए एसपी के निर्देशानुसार निरंतर अभियान चलाया जा रहा है. इसी क्रम में शहर थाना क्षेत्र में गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि अम्बेडकर पार्क तालाब के पीछे कुछ अज्ञात व्यक्तियों द्वारा ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री की जा रही है. सूचना पर एक छापामारी दल का गठन किया गया. गठित टीम मौके पर पहुंची तो दोनों संदिग्ध भागने लगा, जिसे खदेड़कर पकड़ा गया. इस संबंध में शहर थाना (कांड सं०77/26) में मामला दर्ज किया गया है. विशाल कुमार और राहुल कुमार का आपराधिक इतिहास रहा है. आरोपी के विरुद्ध पूर्व से दो मामला शहर थाना में दर्ज है.
