Ranchi: जमशेदपुर से रामनगर रोड स्थित मंदिर के दानपेटी से चोरी कर घर में पैसा गिन रहे आऱोपी को कदमा थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी लक्ष्मण जोगी उर्फ बप्पी जोगी मूलरुप से सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल थाना क्षेत्र के बिलास बस्ती का रहने वाला है. जो वर्तमान में कदमा थाना क्षेत्र के रामनगर, रोड नं0-6 में रहता है. मौके पर से विभिन्न सिक्के और नोट के 11976.50 रूपये पुलिस ने बरामद किया है.
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रविवार को चंद्रिका प्रसाद के लिखित आवेदन के आधार पर अज्ञात चोर के विरूद्ध रामनगर रोड नं0-6 स्थित शिव मंदिर का ताला तोडकर दान पेटी से पैसा चोरी करने के आरोप में मामला दर्ज किया गया. अनुसंधान के क्रम में तकनीकी साक्ष्य, सीसीटीवी फुटेज एवं गुप्त सूचना के आधार पर घटना में शामिल आरोपी लक्ष्मण जोगी उर्फ बप्पी जोगी को उसके घर रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया. आरोपी को उस वक्त गिरफ्तार किया गया जब वह मंदिर के दानपेटी से चोरी किया गया पैसा अपने घर पर बैठकर गिन रहा था. पूछताछ के क्रम में आरोपी ने चोरी की बात स्वीकार करते हुए बताया कि नशे के आदि है जो नशा करने के लिए मंदिर का ताला तोडकर दानपेटी से पैसा चोरी किये हैं. पूर्व में भी इनके द्वारा विभिन्न जगहों पर चोरी का घटना का अंजाम दिया गया है. आरोपी चोरी मामले में जेल जा चुका हैं. लक्ष्मण जोगी उर्फ बप्पी जोगी का आपराधिक इतिहास रहा है. आरोपी के विरुद्ध कदमा और बिष्टुपुर थाना में पांच मामला दर्ज है.
