Ranchi: हटिया रेलवे स्टेशन पर 7 लाख के 14 किग्रा गांजा के साथ आरपीएफ ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. पकड़े गए आरोपी संदीप कुमार उर्फ चित्रंजन कुमार बिहार के कैमूर जिले का रहने वाला है.
आरपीएफ से मिली जानकारी के अनुसार ऑपरेशन नार्कोस के तहत हटिया आरपीएफ की संयुक्त टीम मिले सूचना के आधार पर जांच के दौरान प्लेटफॉर्म संख्या-01 पर एक संदिग्ध को ट्रॉली बैग तथा पिट्ठू बैग के साथ पकड़ा गया. पकड़े गए आरोपी संदीप कुमार उर्फ चित्रंजन कुमार के ट्रॉली की तलाशी के दौरान 7 पैकेटों में 14 किग्रा गांजा बरामद किया गया. बरामद गांजा की अनुमानित कीमत लगभग 7,00,000 रुपये आंकी गई है. जब्त गांजा एवं आरोपी को आवश्यक कानूनी कार्रवाई जीआरपी हटिया को सुपुर्द कर दिया गया.
