Ranchi: साहेबगंज के खिजुरिया बांझी में हुए महिला के हत्या का खुलासा करते हुए बोरिया थाना पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी का मृतिका से प्रेम संबंध था. शादी का दबाव बनाने के वजह से प्रेमी ने ही वारदात को अंजाम दिया. बिहार के सहरसा जिले के बसनही थाना क्षेत्र के इजमाईल संथाली टोला निवासी गिरफ्तार आरोपी दिवाचंद हांसदा उर्फ देवा हांसदा के पास से मोबाईल पुलिस ने बरामद किया है. मृतिका का आरोपी के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था. आरोपी पूर्व से ही शादीशुदा था. इस बात को प्रेमिका से छुपाया था. जब प्रेमिका शादी करने बोलने लगी तो रास्ते से हटाने के लिए गला घोंटकर हत्या कर दिया.
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 19 फरवरी को सूचना प्राप्त हुई कि बोरियो थाना क्षेत्र के ग्राम खिजुरिया (बांझी) में एक महिला का शव पाया गया है. मृतिका की पहचान बोरिया थाना क्षेत्र के ही कदमा के रहने वाली बाहा मुर्मू के रुप में की गई. मृतिका के शव को देखने से प्रथम दृष्टया गला दबाकर हत्या करने का अंदेशा हुआ. मृतिका की मां मरांगमई मरांडी के आवेदन के आधार पर बोरियो थाना (कांड सं0 20/26) में मामला दर्ज किया गया. साहेबगंज एसडीपीओ के नेतृत्व में पुलिस की टीम मामले का उद्भेदन करते हुए आरोपी दिवाचंद हांसदा उर्फ देवा हांसदा को को गिरफ्तार किया गया. तथा उनके पास से मृतिका का मोबाईल फोन बरामद किया गया.
