Ranchi: जामताड़ा के दो थाना क्षेत्र में पुलिस छापेमारी कर चार चार्जशीटेड समेत आठ साईबर अपराधी को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी में नारायणपुर थाना क्षेत्र के विशाल मंडल, परदुम मंडल, राहुल कुमार मंडल, बबलु मंडल, करमाटांड़ थाना क्षेत्र के समीर अंसारी, अली मोहम्मद, सौकत अंसारी और गिरिडीह जिले के अहिल्यापुर थाना क्षेत्र के विक्रम मंडल का नाम शामिल है. मौके पर से 20 मोबाईल और 17 सिम कार्ड पुलिस ने बरामद किया है.

मामले की जानकारी देते हुए जामताड़ा एसपी ने बताया क गुप्त सूचना के आधार पर साईबर अपराध थाना के प्रभारी के नेतृत्व पुलिस टीम नारायणपुर थाना क्षेत्र के ग्राम विक्रामडीह से पश्चिम 300 मीटर की दूरी पर जोरिया के बगल में एवं करमाटांड़ थाना क्षेत्र के ग्राम नीच काजरा स्थित महुआ पेड के पास कुँआ के सामने साईबर अपराधियों के विरूद्ध छापामारी कर साईबर अपराध कारित करते हुए सात साईबर अपराधी को फर्जी मोबाईल, सिम के साथ पकड़ा गया. इस संबंध में जामताड़ा साईबर अपराध थाना (कांड संख्या 10/26) में मामला दर्ज किया गया है. आरोपी गूगल में TATA CARD लिखकर LOGIN करते है एवं कोई 10 DIGIT डालकर Valid Credit Card No. प्राप्त कर ई-वॉलेट के माध्यम से साईबर ठगी करता था. साथ ही बिजली बिल जमा नहीं करने तथा बिजली लाईन काटने का मैंसेज देकर तथा खुद को किसी बिजली विभाग का अधिकारी बताकर ठगी करता था. विभिन्न एप से Phonpe में 2,000 रु० का Cash Back का मैसेज भेजते है तथा ग्रहक को Accept करने के लिए बोलते है जैसे ही Accept करता है तो ये लोगों का विभिन्न एप में पैसा आ जाता है. उक्त पैसा से गिफ्ट कार्ड खरीदते है फिर गिफ्ट कमीशन पर सेच देते हैं. विशाल मंडल, परदुम मंडल, बिक्रम मंडल और सौकत अली का अपराधिक इतिहास रहा है. चारो आरोपी चार्जशीटेड है. विशाल मंडल दिल्ली के पीड़ीत मो० हुसैन अजाद से 1,19.036.45 रू0 का ठगी किया है. बिक्रम मंडल दिल्ली के पीडीत सुरेश प्रसाद सिंह से 1,49,387.29 रू0 का ठगी किया है. सौकत अंसारी महाराष्ट्र के पीडीत मोमिना अब्दुल कलाम अंसारी से 12,070.80 रू0 का ठगी किया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed