Patna: 25 हजार के ईनामी अपराधी को सहरसा पुलिस दिल्ली से गिरफ्तार किया है. नवहट्टा थाना क्षेत्र के बलवा टोला वार्ड नं-03 निवासी गिरफ्तार आरोपी अभिषेक झा उर्फ अभिषेक कुमार झा बैंक डकैती, हत्या समेत अन्य मामले में फरार चल रहा था.
शुक्रवार को मामले की जानकारी देते हुए सहरसा एसपी ने बताया कि बिहरा थाना (कांड संख्या 280/25) में दर्ज मामले में फरार चल रहे आरोपी लगातार अपना ठिकाना बदल रहा था. बिहरा थाना क्षेत्र के विशनपुर पेट्रोल पम्प फायरिंग की घटना को कुख्यात अपराधी अभिषेक झा अपने सहयोगी के साथ घटना को अंजाम दिया था. सदर एसडीपीओ के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया. इसी क्रम में गठित विशेष टीम तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई करते हुए कुख्यात अपराधी अभिषेक झा उर्फ अभिषेक कुमार झा को दिल्ली के विवेक बिहार सोसाईटी से गिरफ्तार किया गया. आरोपी लूट, हत्या का प्रयास, छिनतई में वांछित था. आरोपी हथियार के बल पर लूट-पाट करने के क्रम में व्यक्ति को जख्मी कर देता था. अररिया में बैंक डकैती जैसे गंभीर वारदात को अंजाम दिया था. अभिषेक झा उर्फ अभिषेक कुमार झा का आपराधिक इतिहास रहा है. आरोपी के विरुद्ध सुपौल, अररिया और सहरसा के विभिन्न थाना में आधा दर्जन मामला दर्ज है.
