Ranchi: बोकारो में पुलिस की गश्ती टीम पर हमला में एसआई चोटिल हो गया है. जिसे ईलाज के लिए बोकारो सदर अस्पताल भर्ती कराया गया. है. वही एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार आरोपी निमाई सिंह सेक्टर-12 थाना क्षेत्र के सतनपुर धोबी टोला का रहने वाला है.
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बीते शनिवार को सेक्टर-12 थाना के एसआई कांति विलास अभिनाश दिवा गश्ती में थे, दिवा गश्ती के दौरान ग्राम सतनपुर में पीएम श्री पंचानन प्लस टू उच्च विद्यालय में परीक्षा ड्युटी में थे. इसी दौरान दूरभाष के माध्यम से सूचित किया कि स्कूल के बाहर एक व्यक्ति बिजली का तार बदल रहे मजदूर एवं वहाँ उपस्थित साईट इंजीनियर के साथ मारपीट एवं गाली गलौज कर रहा है. सूचना पर गश्ती पार्टी स्कूल पहुँचे तो देखे कि स्कूल के पास भीड़ जमा है एवं बिजली का तार बदलने वाले मजदूर एवं साईट इंजीनियर भयभीत है. वहाँ पर उपस्थित घटना से संबंधित लोगो से पूछने पर बताया कि निमाई सिंह वहाँ से भाग गया. घटना के सत्यापन के लिए गश्ती पार्टी निमाई सिंह के घर पहुँची. मारपीट एवं गाली-गलौज करने के बारे में पूछताछ करने पर उत्तेजित एवं आक्रमक हो गया. तथा गश्ती पार्टी के साथ ये एवं इनकी पत्नी उर्मिला देवी सरकारी कार्य में बाधा करते हुए गाली गलौज करने लगा, जान मारने की धमकी देते हुए पुलिस बल पर हमला कर दिया. जिससे एसआई कांति विलास अभिनाश चोटिल हो गया. जिसका ईलाज सदर अस्पताल में करवाया गया. पुलिस बल पर हमला करने के आरोप में निमाई सिंह को गिरफ्तार किया गया. इस संदर्भ में सेक्टर-12 थाना (काण्ड संख्या-16/26) में मामला दर्ज किया गया.
