Patna: मधुबनी के रामपट्टी स्थित बलाट रोड में वाहन चेकिंग के दौरान एनकाउंटर में हत्याकांड में शामिल अपराधी को गिरफ्तार किया गया है. अपराधी को पैर में गोली लगी है. एनकाउंटर के बाद पकड़े गए अपराधी मो अरसद राजनगर थाना क्षेत्र का रहने वाला है. अपराधी के पास से लोडेड देशी पिस्टल बरामद किया गया है. कुख्यात अपराधी मो० अरसद के बिरूद्ध लूट, छिनतई, चोरी के लगभग आधे दर्जन मामलें दर्ज है. कई मामले में वांछित चल रहा था.

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 10 फरवरी को राजनगर थाना क्षेत्र के राघोपुर बलाट स्थित बघी बांध के पास जयराम मंडल को मधुबनी जाने के क्रम में किसी अज्ञात ने गोली मारकर हत्या कर दिया था. सूचना पर राजनगर थाना पुलिस, सदर-02 एसडीपीओ और एसपी घटना स्थल पर पहुँच कर जायजा लिया. वही एसपी ने सदर-02 एसडीपीओ के नेतृत्व में अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए एक विशेष टीम का गठन किया. गठित टीम अनुसंधान तकनीकी टीम की मदद से आस-पास के सभी सीसीटीवी फुटेज, सीडीआर से अपराधी की पहचान किया. इसी दौरान पुलिस टीम को गुप्त सूचना मिली जयराम मंडल हत्याकांड में शामिल अपराधी एवं अन्य 02 लड़को के साथ एक बाईक से कहीं जा रहा है. सूचना पर पुलिस टीम राजनगर थाना क्षेत्र के ग्राम रामपट्टी स्थित बलाट रोड में वाहन चेकिंग प्रारंभ किया. इसी क्रम में सामने से तेज गती से आते हुए एक बाईक को रोका गया तो मो० अरसद अपने देशी पिस्टल से पुलिस पर गोली चला दिया. पुलिस अपना बचाव करते हुए अपराधी पर भी गोली चलाया. जो मो अरसद के पैर में लगा. जिससे वह अपराधी वहीं पर गिर गया तथा बाईक पर सवार अन्य 02 अपराधी वहाँ से भागने में सफल रहा.

वाहन जांच के दौरान हथियार के साथ पकड़ा गया तीन आरोपी

वाहन जांच के दौरान हथियार के साथ तीन आरोपी को राजनगर थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी में राजनगर थाना क्षेत्र के अमन अमीर, गुलाम नबी और दरभंगा जिले के अलीनगर थाना क्षेत्र के मो० दानिस का नाम शामिल है. आरोपी के पास से देशी पिस्टल, 8 गोली, घटनास्थल से 1 खोंखा और 2 मोबाईल पुलिस ने बरामद किया है. मिली जानकारी के मुताबिक राजनगर थाना पुलिस दिवा गस्ती में रामपट्टी रांटी रोड में सर्वाडीह पुल से नीचे तीन मुहानी के पास वाहन चेकिंग के क्रम में बाईक सवार पुलिस को देख कर अपना गाड़ी घुमा कर भागने लगा. भाग रहे आरोपी अमन अमीर, गुलाम नबी व मो० दानिस को घेराबंदी कर पकड़ा गया. अमन, अमीर के पास से एक देशी पिस्टल, 3 गोली बरामद हुआ.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed