Ranchi: शादी के नाम पर लड़की उपलब्ध कराने का झांसा देकर ठगी करने वाले गिरोह को बेनकाब करते हुए कोडरमा के तिलैया थाना पुलिस ने दो आरोपी को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी में जयनगर थाना क्षेत्र के हरली बासोडीह निवासी तस्लीम अंसारी उर्फ आर्यन और तिलैया थाना क्षेत्र के नवादा बस्ती निवासी सागर होटल के मालिक किशोर कुमार वर्मा का नाम शामिल है. आरोपी के पास 10 हजार नगद और मोबाईल पुलिस ने बरामद किया है.
मिली जानकारी के मुताबिक महाराष्ट्र के परमणी जिला के जितपुर थाना क्षेत्र के संभाजी निवासी सुलोचना गंगाराम सोनुने द्वारा 14 फरवरी को तिलैया थाना में लिखित शिकायत दी गई कि उनके परिजनो एवं जान पहचान वाले लोगो को शादी के लिए लड़की उपलब्ध कराने के नाम पर तस्लीम अंसारी उर्फ आर्यन, सागर होटल के मालिक किशोर कुमार वर्मा, खुशबु देवी, हेमा कुमारी, रिंकी कुमारी एवं अन्य के द्वारा अपराधिक षडयंत्र के तहत सुनियोजित तरीके से काफी मात्रा में पैसे की ठगी किया है. जिसके संबंध में तिलैया थाना (काण्ड सं048/26) में मामला दर्ज किया गया. मामले की गंभीरता को देखते हुए तिलैया थाना प्रभारी के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया. गठित टीम कार्रवाई करते हुए तस्लीम अंसारी उर्फ आर्यन एवं तिलैया स्टेशन रोड स्थित सागर होटल के मालिक किशोर कुमार वर्मा को पकड़ा गया. पूछताछ के क्रम में दोनो ने अपराध स्वीकार किया एवं बतला कि अधिक पैसा कमाने के लालच में ये दोनो एवं खुशबू देवी, हेमा कुमारी, रिंकी देवी एवं अन्य लोगों के साथ मिलकर लोगो को शादी के लिए लड़की उपलब्ध कराने का झांसा देकर पैसों कि ठगी किया करते है. प्रारभिक जाँच के क्रम में पुलिस को पता चला है कि आरीप सोची समझी सजिश के तहत शादी के लिए लडकी उपलब्ध कराने का झांसा देकर लोगो से संपर्क कर सागर होटल बुलाता था. एवं पैसे की ठगी कर विभिन्न तरह का बहाना बनाकर टाल-मटोल कर दिया करता था. अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है.
