Ranchi: पान दुकानदार हत्याकांड का खुलासा करते हुए गोड्डा के महगामा थाना पुलिस ने तीन आरोपी को गिरफ्तार किया है. आरोपी में मृतक की पत्नी भी शामिल है. गिरफ्तार आरोपी में मो० शाईन आलम, बिजेन्द्र पासवान उर्फ बिदो और मृतक की पत्नी सोनी देवी का नाम शामिल है. तीनों महगामा थाना क्षेत्र का रहने वाला है. आरोपी के निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त लोहा का गंडासा, घटनास्थल से खुन लगी मिट्टी, दो मोबाईल और बोतल में महुआ शराब पुलिस ने बरामद किया है. हत्या की प्लानिंग मृतक अमीत मोदी का भाई और मृतक की पत्नी ने मिलकर रचा था. देवर-भाभी के बीच पिछले 5-6 वर्ष से प्रेम प्रसंग और अवैध संबंध था और अमीत मोदी की हत्या कर उसका भाई रोहित मोदी एवं मृतक की पत्नी सोनी देवी विवाह करना चाहता था. रोहित मोदी अपने भाई की हत्या के लिए अपने गाँव के ही दोस्त मो० शाईन को एक लाख रूपए की सुपारी दिया. मो० शाईन मृतक के ही एक पड़ोसी विजेन्द्र पासवान उर्फ बिदो को सहयोग के लिए सुपारी की राशि में से 25000 रूपये में शामिल किया. तय प्लानिंग के अनुसार मो० शाईन एवं विजेन्द्र पासवान ने हटिया से एक सप्ताह पूर्व ही गड़ासा खरीदा और रोहित मोदी के बतायेनुसार 27 जनवरी की रात में शराब पीलाने के नाम पर घर से बुलाकर गंडासा से सिर पर वार कर हत्या कर दिया. मो० शाईन द्वारा मृतक को घर से बुलाकर मृतक की पत्नी के सामने से ले गया था तथा मृतक का मोबाईल भी मृतक की पत्नी ने अपने पास बंद कर छुपा कर रखी थी जिसे गंगा स्नान के दौरान गंगा नदी में साक्ष्य छुपाने के उद्देश्य से फेंक दी.
मामले की जानकारी देते हुए एसडीपीओ ने बताया कि 27-28 जनवरी की रात महागामा थाना क्षेत्र के मांगन पिपरा के एक पान दुकानदार अमीत मोदी की हत्या अज्ञात अपराधियों ने धारदार हथियार से सिर पर वार कर दिया था. जिस संबंध में महागामा थाना (काण्ड सं0-12/26) में मामला दर्ज किया गया. मामले की गंभीरता को देखते हुए महगामा एसडीपीओ के नेतृत्व में एक एसआईटी टीम का गठन किया गया था. एसआईटी टीम तकनीकी एवं मानवीय आसूचना में आए तथ्यो का बारिकी से विश्लेषण करते हुए मामले का उद्भेदन करते हुए तीनों आरोपी को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार अपराधियों ने अपनी संलिप्ता स्वीकार की है तथा उनकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त गंडासा एवं अन्य सामान को जप्त किया गया है.
