Patna: बेगुसराय से ट्रक चोरी करने वाले गिरोह के तीन अपराधी को एफसीआई थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है. चोरी का ट्रक झारखंड के दुमका से बरामद किया गया है. गिरफ्तार आरोपी में नितीश कुमार, अनिल महतो और बमबम कुमार का नाम शामिल है. तीनों आरोपी रिफाईनरी थाना क्षेत्र का रहने वाला है. आरोपी के निशानदेही पर एक ट्रक और स्वीफ्ट डिजायर कार पुलिस ने बरामद किया है.
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पटना जिले के मराची थाना क्षेत्र के रहने वाले सिकंदर कुमार एवं बेगुसराय जिले के रिफाईनरी थाना क्षेत्र के रहने वाले अरविन्द सिंह ने आवेदन दिया कि दोनों का 1-1 ट्रक चोरी हो गया. इस संबंध में दिये गये आवेदन के आधार पर एफसीआई थाना (कांड सं0-12/26) में मामला दर्ज किया गया. सदर-02 एसडीपीओ के नेतृत्व में पुलिस टीम आसूचना संकलन करते हुए चोरी में संलिप्त नितीश कुमार एवं अनिल कुमार को स्विफ्ट डिजायर कार से साथ गिरफ्तार किया गया. आरोपी के निशानदेही पर उनके एक अन्य सहयोगी साथी बमबम कुमार दुमका से गिरफ्तार किया गया. आरोपी के निशानदेही पर चोरी का 1 ट्रक को दुमका जिले स्थित गैरेज से बरामद किया गया. एवं 1 और ट्रक की बरामदगी के लिए छापामारी की जा रही है. बमबम कुमार का आपराधिक इतिहास रहा है. आरोपी के विरुद्ध रिफाईनरी, बरौनी, दुमका के काठीकुंड और नालसी वाद दर्ज है.
