Ranchi: हथियार के बल पर पशु लोड वाहन को छुडाने का प्रयास करने वाला आरोपी पुलिस दबिश के चलते आरोपी खुस्तर अंसारी ने सरेंडर कर दिया है. आरोपी के निशानदेही पर एक देशी पिस्टल, मैगजीन में दो गोली लोड, और एक प्लास्टिक का पिस्टल पुलिस ने बरामद किया है.
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 2 फरवरी की रात गढ़वा के धुरकी थाना क्षेत्र में पशु तस्करों द्वारा हथियार के बल पर पशु लोड वाहन को छुडाने का प्रयास किया गया था. तथा हथियार लहराया गया था. इस सन्दर्भ में धुरकी थाना (कांड सं०-09/26) में खुस्तर अंसारी, उसका भाई फैजुल्लाह अंसारी, एखलाक अंसारी और सहमत अंसारी एवं अन्य के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज किया गया. वही धुरकी थाना प्रभारी के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया. आरोपी के गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही थी. पुलिस के बढ़ते दबाव को देखते हुए बीते रविवार को खुस्तर अंसारी ने प्लास्टिक के पिस्टल के साथ धुरकी थाना सरेंडर कर दिया. पूछताछ में खुस्तर अंसारी द्वारा एक देशी पिस्टल घटनास्थल के पास ही छुपाकर रखने की बात अपनी स्वीकारोक्ति बयान में बताया गया. जिसे उसके निशानदेही पर बरामद किया गया. इस संदर्भ में धुरकी थाना (कांड सं0-10/26) में मामला दर्ज किया गया.
