Patna: हथियार के बल पर कोयला लदे ट्रक लेकर भागने वाले 50 हजार का इनामी अपराधी को गया पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार अपराधी विजय यादव मोहनपुर थाना क्षेत्र के कुटनीटांड का रहने वाला है. कुख्यात अपराधियों में शामिल अपराधी विजय यादव की गिरफ्तारी के लिए शेरघाटी-02 एसडीपीओ के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया था. गठित टीम द्वारा पारंपरिक तथा तकनीकी माध्यमों से आसूचना संकलित कर लगातार छापामारी की जा रही थी. साथ ही विजय यादव के उपर 50,000 रू० का ईनाम की घोषणा भी कराई गई थी. इसी क्रम में उक्त विशेष टीम को आसूचना प्राप्त हुई कि जिला के कुख्यात अपराधी में शुमार 50,000 रू० का ईनामी विजय यादव अभी बाराचट्टी थानाक्षेत्र डगरा मोड़ के पास आया हुआ है. सूचना पर विशेष टीम बाराचट्टी थाना क्षेत्र के डगरा मोड़ के पास से कई मामले में वांछित विजय यादव को गिरफ्तार किया गया. विजय यादव का अपराधिक इतिहास रहा है. आरोपी के विरुद्ध मोहनपुर और बाराचट्टी थाना में चार मामला दर्ज है.

बता दे कि 22 सितंबर 2022 को वादी के द्वारा फर्दबयान दिया गया कि ये ट्रक पर कोयला लेकर जा रहे थे, तभी रास्ते में छिनारी पुल के पास कुछ अज्ञात अपराधियों ने ट्रक को रूकावाकर पिस्टल दिखाकर कोयला लदे ट्रक को लेकर भाग गया था. जिस संबंध में बाराचट्टी थाना (कांड संख्या-854/22) में मामला दर्ज किया गया था. अनुसंधान के क्रम में पकड़ाए अपराधी विजय यादव की संलिप्तता पायी गई थी, जो गिरफ्तारी के भय से फरार चल रहा था. पूर्व में त्वरित कार्रवाई करते हुए 3 अपराधी को आर्म्स के साथ गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका है. संलिप्त अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी जारी है.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed