Patna: कुख्यात अपराधी शशांक राज उर्फ जॉनशन को मुजफ्फरपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. 16 मामलों में फरार चल रहे कुख्यात अपराधी जॉनशन शशांक राज उर्फ जॉन्सन ने बीते वर्ष 30-31 अक्तूबर 2024 की रात दरभंगा जिले में ट्रक चालक दिनेश मंडल की रंगदारी नहीं देने पर गोली मारकर हत्या कर दी थी. एसडीपीओ टाउन-2 के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने गुप्त सूचना पर गिरफ्तार किया है. सूचना मिली कि जॉन्सन नवादा जिले के रजौली थाना क्षेत्र में छिपा हुआ है. विशेष टीम उसके ठिकाने से गिरफ्तार कर लिया. सिटी एसपी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ लूट, हत्या, रंगदारी और अपहरण जैसे गंभीर अपराधों के 16 मामले दर्ज हैं. पुलिस अब उससे पूछताछ कर उसके गिरोह और अन्य सहयोगियों की जानकारी जुटा रही है.
