Patna: किशनगंज पुलिस ने मो मंजर आलम हत्याकांड का खुलासा करते हुए पांच आऱोपी को गिरफ्तार किया है. आरोपी में शामिल मृतक का भाई ने ही 3 लाख में हत्या की सुपारी दी थी. गिरफ्तार आरोपी में नूर बाबू आलम, मोहम्मद मुनव्वर आलम, शहबाज आलम, नफीस आलम और संजर आलम का नाम शामिल है. पांचो आरोपी बहादुरगंज थाना क्षेत्र का रहने वाला है. आरोपी के निशानदेही पर पर दो बाईक (BR37AB4014 व BR37X0651), 34000 रुपया और पांच मोबाईल पुलिस ने बरामद किया है.

मामले की जानकारी देते हुए किशनगंज एसपी ने बताया कि बहादुरगंज थाना क्षेत्र में 3 फरवरी को सूचना प्राप्त हुई कि निशान्द्र टांगटंगी स्थित पक्की सड़क पर एक अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है. सूचना पुलिस टीम घटनास्थल पहुंची. जांच के क्रम में मृतक की पहचान मो० मंजर आलम के रूप में की गई. इस संबंध में मृतक की पत्नी परवीन बेगम के लिखित आवेदन के आधार पर अज्ञात के विरुद्ध बहादुरगंज थाना (कांड सं0-64/26) में मामला दर्ज किया गया. एसडीपीओ के नेतृत्व में टीम गठित किया गया. गठित टीम लगातार आसूचना संकलन,  तकनीकी साक्ष्य संकलन, मानवीय साक्ष्य संकलन एवं अनुसंधान के क्रम में यह तथ्य प्रकाश में आया कि मृतक मंजर आलम का अपने सगे भाई ‘संजर आलम’ के साथ आपसी रंजिश चल रही थी. रंजिश के कारण संजर आलम ने अपने सहयोगी ‘मोहम्मद मुनव्वर आलम’ को ₹3,00,000 की राशि में हत्या की सुपारी दी गई. इसके पश्चात आरोपी ने मृतक को एक सुनसान स्थान पर ले जाकर उसकी हत्या कर दिया. तथा मृतक का मोबाइल फोन साक्ष्य को नष्ट करने के उद्देश्य से नदी में फेंक दिया. आरोपी ने अपनी संलिप्ता स्वीकार की.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed