Patna: अवैघ वसूली के आरोपी में ट्रैफिक में तैनात पुलिस पदाधिकारी समेत दो के विरुद्ध कटिहार जिले के सहायक थाना में मामला दर्ज किया गया है. वही आरोपी में शामिल एक होमगार्ड जवान को पुलिस गिरफ्तार कर लिया है. आऱोपी पुलिस पदाधिकारी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. आरोपी का अवैध वसूली का विडियो सोशल मिडिया पर वायरल हुआ था.
पुलिस से मिली जानकारी के अऩुसार यातायात पुलिस से संबंधित एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था. जिसमें यातायात थाना के एक पुलिस पदाधिकारी एवं एक गृहरक्षक अवैध वसूली करते हुए देखा गया. मामले को गंभीरता से लेते हुए एसपी ने ट्रैफिक डीएसपी से पूरे मामले का तत्काल जाँच कराया. जांच में आरोपों की पुष्टि होने पर संबंधित पुलिस पदाधिकारी एवं गृहरक्षक के विरुद्ध सहायक थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई. इस क्रम में गृहरक्षक को गिरफ्तार कर लिया गया. जबकि फरार पुलिस पदाधिकारी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है.
