Ranchi: चाईबासा के खप्परसाई स्थित घर से बेचने के लिए रखे चोरी की बाईक के साथ आऱोपी को मुफस्सिल थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है. मुफस्सिल थाना क्षेत्र के खप्परस निवासी गिरफ्तार आरोपी राजदीप सिंह महली उर्फ जिन्दा मर्डर के निशानदेही पर तीन बाईक और एक स्कूटी पुलिस ने बरामद किया है.

पुलिस से मिली जानकारी के अऩुसार चाईबासा एसपी को गुप्त सूचना मिली कि मुफस्सिल थाना क्षेत्र के ग्राम- खप्परसाई के राजदीप सिंह महली अपने घर पर चोरी का बाईक रखे हैं जिसे बेचने के फिराक में है. सूचना पर एक विशेष छापामारी टीम का गठन किया गया. गठित टीम कार्रवाई करते हुए ग्राम- खप्परसाई स्थित राजदीप सिंह महली के घर पर पहुँचकर बरामदे से एक स्कूटी सहित चार बाईक बरामद किया गया. वही आरोपी को गिरफ्तार किया गया. बरामद चारों बाईक के संदर्भ में पुछे जाने पर आरोपी ने पुलिस को बताया कि चारों चोरी का है. जिसे विगत 4-5 दिन पूर्व सदर थाना क्षेत्र के बस स्टैण्ड एवं मंगला हाट से चोरी किया हैं. इस संबंध में मुफस्सिल थाना (कांड सं0-20/26) में मामला दर्ज किया गया है. राजदीप सिंह महली का अपराधिक इतिहास रहा है. आरोपी के विरुद्ध मुफस्सिल और सदर थाना में पांच मामला दर्ज है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed