Ranchi: राजा सोमा मुंडा हत्याकांड में शामिल आधा दर्जन आरोपी को खूंटी पुलिस हथियार के साथ गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी में दानियल संगा, सुमित दगल सांड, उसका भाई संतोष दगल सांड, मारकुस संगा, रोशन मिचयाड़ी औऱ संदीप खलखो का नाम शामिल है. आरोपी के निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त देशी पिस्टल, 4 गोली, बाईक (सही नंबर-JH01AC2149 का बदला नंबर-JH01AC2141), TATA Tiago कार (JH01DR2462), रेकी में प्रयुक्त बाईक (JH23B7599), घटना के वक्त पहना हुआ दोनों शूटर का जैकेट, हेलमेट, जुता- चप्पल इत्यादि और 7 मोबाईल पुलिस ने बरामद किया है.

खूंटी एसपी ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि 7 जनवरी को खूँटी थाना क्षेत्र के ग्राम जमुवादाग तालाब के समीप दंगल संगा पड़हा राजा सोमा मुण्डा की अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दिया था. मृतक की पत्नी के आवेदन के आधार पर खूँटी थाना (काण्ड सं0-03/26) में मामला दर्ज किया गया. तोरपा एसडीपीओ के नेतृत्व में मामले के उद्भेदन के लिए एक एसआईटी का गठन किया गया. एसआईटी की टीम कार्रवाई करते हुए पूर्व में 8 आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा था. पुनः एसआईटी घटना को अंजाम देने वाले दोनों शूटर एवं हत्या के साजिशकर्त्ता सहित 6 आरोपी को गिरफ्तार किया. आरोपी ने अपने-अपने अपराध स्वीकारोक्ति बयान में अपना अपराध स्वीकार करते हुए बताया कि मृतक सोमा मुंडा द्वारा खूँटी जिला के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों के जमीन की खरीद-बिर्की में बार-बार बाधा उत्पन्न करने से पूर्व में जेल भेजे गए जमीन कारोबारियों के साथ मिलकर षड़यंत्र के तहत सोमा मुंडा की हत्या की घटना को अंजाम दिया गया है. अन्य आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापामारी की जा रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed