Ranchi: राहगीरों से हथियार दिखाकर रुपये मांगने वाले आरोपी को जमशेदपुर के आजादनगर थाना पुलिस ने हथियार के साथ गिरफ्तार किया है. सरायकेला खरसावाँ जिले के कपाली ओपी क्षेत्र के पता रहमत नगर नाला पार नियर फिरदौसिया मस्जिद के पास रहने वाले गिरफ्तार आरोपी आरीफ अंसारी के पास से एक पिस्तौल औऱ एक चाकू पुलिस ने बरामद किया है.

पुलिस के अनुसार सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति रोड नंबर 01 के पास हथियार लहरा रहा है और आने जाने लोगो से हथियार दिखा कर रुपया मांग रहा है. सूचना पर पटमदा डीएसपी के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया. अलग अलग टीम में योजनाबद्ध तरीके के सम्पूर्ण संभावित क्षेत्र में खोजबीन किया. इसी क्रम में रोड नंबर-14 कपाली जाने वाले रास्ते पर एक संदिग्ध गाड़ी देखते ही भागने लगा, जिसे पीछा कर पकड़ा गया. पकड़े गए आऱोपी आरीफ अंसारी का तलाशी लेने पर एक पिस्तौल और चाकू मिला. आरोपी के विरुद्ध मामला दर्ज कर जेल भेज दिया गया.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed