Patna: रंगदारी से पैसा वसूलने पहुंचे आरोपी को औरंगाबाद के अम्बा थाना पुलिस ने सतबानी मंदिर के पास से गिरफ्तार किया है. आरोपी हाल ही में आजीवन कारावास की सजा काटकर जेल से निकला था. बड़ेम थाना क्षेत्र के कंकेर निवासी गिरफ्तार आरोपी दिलीप साव के पास से एक मोबाईल पुलिस ने बरामद किया है.

पुलिस से मिली जानकारी के अऩुसार 12 जनवरी को अम्बा थानाध्यक्ष को वादी के आवेदन के माध्यम से सूचना मिली कि सजा-याप्ता अपराधी दिलीप साव के द्वारा अपहरण की धमकी देते हुए 1 लाख रूपये की रंगदारी मांगा जा रहा हैं और मेरे दुकान के अंदर रात में धमकी भरा एक पत्र भी फेका गया था. इस संदर्भ में अम्बा थाना (कांड संख्या-04/26) में आऱोपी के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया. मामले की गंभीरता को देखते हुए औरंगाबाद एसपी ने सदर-01 एसडीपीओ के नेतृत्व में एक एसआईटी  का गठन कर आरोपी के गिरफ्तारी का निर्देश दिया. इसी बीच आरोपी दिलीप साव के द्वारा वादी को पैसा लेकर अम्बा थाना क्षेत्र के सतबानी मंदिर के पास बुलाया गया. गठित एसआईटी योजनाबद्ध तरीके से छापामारी कर दिलीप साव को रंगदारी के पैसा वसूलने के क्रम में गिरफ्तार किया. बता दे कि गिरफ्तार दिलीप साव के द्वारा वर्ष 2008 में वादी के पुत्र का अपहरण कर जानलेवा हमला किया था. इस संदर्भ में न्यायालय के द्वारा आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई थी, वह हाल ही में जेल से सजाकाट कर बाहर आया है. गिरफ्तार आऱोपी ने अपना अपराध स्वीकार किया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed