Ranchi: कोडरमा के नवलशाही एवं कोडरमा थाना क्षेत्र से अवैध शराब के साथ दो आरोपी को पुलिस गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी में कोडरमा थाना क्षेत्र के करियाबर चाराडीह निवासी उपेन्द्र यादव उर्फ बाजो का नाम शामिल है. मौके पर से 55 लीटर देशी शराब, गैस सिलेण्डर, गैस चुल्हा, ओखली, मोबाईल और बाईक (JH12M 4473) पुलिस ने बरामद किया है. नवलशाही थाना पुलिस ने डोमचांच थाना क्षेत्र के बेहराडीह निवासी अनुप कुमार मेहता को गिरफ्तार किया है. आरोपी के पास से 20 लीटर देशी शराब और बाईक (JH12N 8654) पुलिस ने बरामद किया है.
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कोडरमा एसपी के निर्देश पर जिले में अवैध शराब के विरूद्ध अभियान चलाया जा रहा है. इसी क्रम में अवैध शराब के संबंध में दो गुप्त सूचनाएँ मिली. प्रथम सूचना कोडरमा थाना क्षेत्र के चाराडीह मैदान स्थित गुमटी में शराब बेचने से संबंधित जबकि दूसरा सूचना नवलशाही थाना क्षेत्र के चमारो मण्डी होते हुए देवीपुर की ओर बाईक से अवैध शराब का परिवहन किये जाने की सूचना मिली. दोनों सूचनाओं पर कोडरमा एवं नवलशाही थाना के थाना प्रभारी के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया.
गठित टीम छापेमारी कर कोडरमा थाना क्षेत्र के चाराडीह मैदान स्थित गुमटी से तीन गैलन में रखा 55 लीटर शराब के साथ उपेन्द्र यादव उर्फ बाजो यादव को पकडा गया. पूछताछ में आरोपी ने बताया कि तिलैया के महेन्द्र यादव इन्हें शराब की आपूर्ति करता है, जिसे ये आम लोगों को बेचते हैं. इस संबंध में कोडरमा थाना (कांड सं० 13/26) में मामला दर्ज किया गया है.
जबकि दूसरी टीम नवलशाही थाना क्षेत्र के चमारो मण्डी से देवीपुर जाने वाले रास्ते में करबला के पास वाहन चेकिंग के दौरान एक बाईक सवार को रोकने का ईशारा किया तो आरोपी बाईक छोंडकर भागने के क्रम में पकड़ा गया. पकड़े गए आरोपी अनुप कुमार मेहता के पास से 20 लीटर अवैध देशी शराब बरामद किया गया. इस संबंध में नवलशाही थाना (कांड सं011/26) में मामला दर्ज किया गया है.
