Patna: बिहार के मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत की अध्यक्षता में सोमवार को ‘एग्री स्टैक’ और किसान रजिस्ट्री अभियान की प्रगति की समीक्षा के लिए एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई. बैठक में मुख्य सचिव ने अभियान की वर्तमान स्थिति का जायजा लिया और अधिकारियों को मिशन मोड में कार्य करने के निर्देश दिए. मुख्य सचिव ने निर्देश दिया कि किसान रजिस्ट्री के लिए जारी विशेष अभियान 21 जनवरी, 2026 तक संचालित किया जाएगा. उन्होंने सभी जिलाधिकारियों को स्पष्ट रूप से निर्देशित किया कि इस विस्तारित अवधि के भीतर निर्धारित लक्ष्य का कम से कम 50 प्रतिशत अनिवार्य रूप से प्राप्त कर लिया जाए. उन्होंने कहा कि डेटा की शुद्धता और गति दोनों ही इस परियोजना की सफलता के लिए अनिवार्य हैं. समीक्षा के क्रम में मुख्य सचिव ने राज्य के कुछ जिलों द्वारा किए जा रहे उत्कृष्ट कार्यों की विशेष रूप से प्रशंसा की. उन्होंने शिवहर, बेगूसराय, वैशाली, बक्सर और कटिहार जिलों के जिलाधिकारियों द्वारा अपनाई गई कार्यशैली को सराहा और कहा कि अन्य जिलों को भी इनसे प्रेरणा लेकर अपने प्रदर्शन में सुधार करना चाहिए.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed