Patna: सारण पुलिस का वांछित अपराधी निकेश राय एसटीएफ औऱ अवतारनगर थाना पुलिस की संयुक्त अभियान में गिरफ्तार कर लिया गया है. गिरफ्तार अपराधी निकेश राय उर्फ पियुष राय अवतारनगर थाना क्षेत्र के रामगढ़ का रहने वाला है.

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सारण एसएसपी के निर्देश पर अपराध के मुख्य शीर्षों में वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है. इसी क्रम में प्राप्त गुप्त सूचना के आधार पर एसटीएफ टीम एवं अवतारनगर थाना पुलिस टीम के द्वारा संयुक्त छापामारी किया गया. छापेमारी में अवतारनगर थाना (कांड सं0-181/25) में दर्ज मामले में वांछित अपराधी निकेश राय उर्फ य उर्फ पियुष राय को गिरफ्तार किया गया. निकेश राय का आपराधिक इतिहास रहा है. आऱोपी के विरुद्ध अवतारनगर, टाउन और यूपी के प्रतापगढ कोतवाली टाउन थाना में मामला दर्ज है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed