Patna: मोतिहारी में मुखिया के निजी कार्यालय में रिश्वत लेते राजस्व कर्मचारी को निगरानी की टीम ने गिरफ्तार किया है. छौड़ादानो अंचल के राजस्व कर्मचारी सोनू कुमार 5,000 रूपये रिश्वत लेते गिरफ्तार किया गया है. निगरानी से मिली जानकारी के अऩुसार रामबाबू प्रसाद ने पटना स्थित निगरानी अन्वेषण ब्यूरो के कार्यालय में शिकायत दर्ज कराया था कि आरोपी राजस्व कर्मचारी के द्वारा जमीन का परिमार्जन करने के एवज में रिश्वत की मांग की जा रही है. ब्यूरो शिकायत का सत्यापन कराया तो रिश्वत मांगे जाने का प्रमाण पाया. इस संबंध में निगरानी थाना (कांड सं0-05/26) में मामला दर्ज किया गया था. अनुसंधानकर्ता के नेतृत्व में एक धावादल का गठन किया गया. धावादल कार्रवाई करते हुए राजस्व कर्मचारी सोनू कुमार को 5,000 रूपये रिश्वत लेते हुए छौड़ादानो प्रखण्ड के भेलवा पंचायत के मुखिया मदन साह के निजी कार्यालय से गिरफ्तार किया गया है.
