Patna: 12 वर्षों से फरार कुख्यात नक्सली छोटु रविदास को पलामू के महुलनिया से गिरफ्तार किया गया है. पलामू जिले के छतरपुर थाना क्षेत्र के महुलनिया (कौवल टोला बिहड़) के रहने वाले नक्सली छोटु रविदास उर्फ शिवनंदन दास को गया के डुमरिया थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है. छोटु रविदास उर्फ शिवनंदन दास के विरुद्ध डुमरिया थाना में चार मामला दर्ज है.

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार डुमरिया थाना पुलिस को सूचना मिली कि कई कांडो में वांछित फरार चले रहे कुख्यात नक्सली छोटु रविदास उर्फ शिवनंदन दास पलामु जिला के छतरपुर थानान्तर्गत ग्राम महुलनिया (कौवल टोला बिहड़) अपने घर आया हुआ है. सूचना पर डुमरिया थाना पुलिस की टीम ग्राम महुलनिया (कौवल टोला बिहड़) छापामारी करने पहुँचे तो एक संदिग्ध पुलिस को देखकर अपने घर से निकलकर भागने का प्रयास किया, भाग रहे संदिग्ध छोटू रविदास को घेराबंदी कर पकड़ा गया.

बता दे कि 1 जनवरी 2013 को डुमरिया बाजार जा रहे युवक का रास्ते में कुछ अज्ञात नक्सलियों ने अपहरण कर जंगल में ले जाकर हत्या कर दिया. इस संबंध में डुमरिया थाना (कांड संख्या-01/2013) में मामला दर्ज किया गया. अनुसंधान के क्रम में पकड़ाए नक्सली कि संलिप्त्ता का पता चला. जो गिरफ्तारी के भय से फरार चल रहा था. इस हत्याकांड में पूर्व में 3 नक्सलियों के घर कुर्की की गई एवं 2 की मौत हो गई है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed