Ranchi: कोडरमा में आईटीआई कॉलेज के नजदीक कंटेनर में बिजली का तार लोड करने में शामिल तीन आरोपी को पुलिस गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी में कोडरमा थाना क्षेत्र के बजरंग नगर रेलवे लाईन के बगल में रहने वाले राजेश कुमार, कुशाग्र और यूपी के बदायूं जिले के उझानी थाना क्षेत्र के पिपरौल पुख्ता निवासी कंटेनर चालक लवकुश का नाम शामिल है. मौके पर से टाटा कंटेनर (HR38AG-0524), 15 बंडल बिजली तार औऱ 15 बंडल अल्यूमिनियम का तार पुलिस ने बरामद किया है.

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कोडरमा एसीप को गुप्त सूचना मिली कि कोडरमा थाना क्षेत्र के बागीटांड आईटीआई कॉलेज के बगल में अवस्थित ग्रीन होटल के पीछे प्लास्टिक गोदाम से चोरी का बिजली तार को खपाने के लिए कंटेनर वाहन में लोड किया जा रहा है. सूचना पर कोडरमा थाना प्रभारी के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया. गठित टीम कार्रवाई करते हुए मौके पर पहुंची. जहां टाटा कंटेनर वाहन (HR38AG-0524) पर लोड कर ले जाने के लिए रखा गया 15 बण्डल तार  एवं 15 बड़ा छोटा बण्डल अल्यूमिनियम का तार के साथ तीन संदिग्ध को देखा गया. कंटेनर वाहन में लोड कर रखा गया बिजली के तारों के विषय में पूछताछ करने पर कोई संतोषजनक जबाब नहीं दिया गया. चालक लवकुश, राजेश कुमार व कुशाग्र से जब सख्ती से पूछताछ किया गया तो आऱोपी ने बताया कि गिरिडीह जिले के बगोदर थाना क्षेत्र के सुनील कुमार अल्युमिनियम तार कहीं से लाकर रखा था. जिसे तीनों खपाने के लिए कंटेनर पर लोड कर रखा था. इस संबंध में कोडरमा थाना (कांड सं0 07/26) में मामला दर्ज किया गया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed