Ranchi: सरायकेला-खरसावां के हासाडुंगरी में एंटी क्राईम चेकिंग के दौरान 3.20 लाख के ब्राउन शुगर के साथ स्कूटी सवार महिला तस्कर को कपाली ओपी पुलिस ने गिरफ्तार किया है. मूलरुप से आदित्यपुर थाना क्षेत्र के मुस्लिम बस्ती की रहने वाली गिरफ्तार आरोपी रेशमा परवीण वर्तमान में कपाली ओपी क्षेत्र में हासाडुंगरी में महबूब आलम के मकान में किरायेदार है. आरोपी महिला के पास के 15.99 ग्राम ब्राउन शुगर, स्कूटी (JH05DJ 2883) और आईफोन पुलिस ने बरामद किया है. बरामद ब्राउन शुगर का बाजार मुल्य 3,20,000 रुपये बताया गया है.
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बीते संध्या कपाली ओपी क्षेत्र के हासाडुंगरी पुल पास एन्टी क्राईम चेकिंग के दौरान एक संदेहास्पद स्कूटी (JH05DJ 2883) को रोकने का प्रयास किया गया. लेकिन स्कूटी चालक वहां से भाग निकला. शक होने पर स्कूटी की घेराबंदी कर हासाडुंगरी में काला ईटा भट्ठा के पीछे पकड़ा गया. एवं स्कूटी सवार रेशमा परवीण से कड़ाई से पूछताछ किया गया. महिला पुलिस पदाधिकारी ने स्कूटी सवार रेशमा परवीण का तलाशई लिया तो 15.99 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद किया गया.
