Saharsha: सहरसा में राज्यकर संयुक्त आयुक्त कार्यालय का परिचारी टैक्स पेड को सेटल कर खाता को होल्ड से हटाने के एवज में 75 हजार रिश्वत लेते चाय दुकान से गिरफ्तार कर लिया गया है. निगरानी की टीम ने कार्यालय के सामने चाय दुकान से आरोपी कार्यालय परिचारी शंकर कुमार को रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया है.

निगरानी से मिली जानकारी के अनुसार सिराजूल होदा पटना स्थित निगरानी अन्वेषण ब्यूरो के कार्यालय में शिकायत दर्ज कराया था कि आरोपी कार्यालय परिचारी टैक्स पेड को सेटल कर इनके खाता को होल्ड से हटाने के एवज में रिश्वत मांगता है. ब्यूरो जब शिकायत का सत्यापन कराया तो रिश्वत मांगे जाने का प्रमाण पाया. इस संबंध में निगरानी थाना (कांड सं0-121/25) में मामला दर्ज किया गया. अनुसंधानकर्ता के नेतृत्व में एक धावादल का गठन किया गया. धावादल कार्रवाई करते हुए कार्यालय परिचारी शंकर कुमार को 75,000 रूपये रिश्वत लेते हुए राज्यकर संयुक्त आयुक्त कार्यालय के सामने चाय दुकान से गिरफ्तार किया गया है. आऱोपी से पूछताछ के बाद भागलपुर स्थित निगरानी के विशेष न्यायालय में पेश किया गया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed