Patna: सिल्लीगुड़ी से नोएडा ट्रक में लोड गांजा अररिया के हडियाबाड़ा नहर पुल के पास आसएस थाना पुलिस ने जप्त किया है. साथ ही तीन तस्कर को भी गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी में उत्तर-पूर्वी दिल्ली के मुस्तफाबाद बाबूनगर बी ब्लॉक के रहने वाले बिलाल, यूपी के गाजियाबाद जिले के निवाड़ी थाना क्षेत्रके खिंदौर निवासी ताज मोहम्मद और बागपत जिले के सिंगवली थाना क्षेत्र के सराय निवासी नौशाद का नाम शामिल है. मौके पर से ट्रक, उसमें लोड 315.120 किग्रा गांजा और चार मोबाइल पुलिस जप्त किया है.

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरएस थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि एक इंटरस्टेट तस्कर गिरोह टाटा ट्रक (UP14LT9261) से भारी मात्रा में गांजा बंगाल के सिल्लीगुड़ी से अररिया (हडियाबाड़ा) होते हुए ले जाया जा रहा है. सूचना पर अररिया एसडीपीओ के नेतृत्व में एक विशेष छापामारी दल का गठन किया गया. छापामारी दल हडियाबाड़ा नहर पुल के पास वाहन जाँच शुरु किया. इसी दौरान गोढ़ी चौक की ओर से ट्रक आता हुआ दिखाई दिया. जिसे रुकने का संकेत दिया गया. जिस पर चालक ट्रक को सड़क किनारे रोक दिया. जब वाहन की तलाशी की बात कही गई तो चालक बहानेबाजी करते हुए बताया कि ट्रक में फल एवं सब्जियाँ लदी हुई हैं. तलाशी के क्रम में ट्रक के डाले में प्लास्टिक के कैराटों के नीचे सुनियोजित तरीके से छुपाकर रखे गए 11 प्लास्टिक के बोरे से गांजा बरामद किया गया. पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपने अपराध को स्वीकार करते हुए बताया कि वे एक संगठित गिरोह के तहत मादक पदार्थ का क्रय-विक्रय एवं तस्करी करते हैं तथा उक्त गांजा सिल्लीगुड़ी से लाया गया था, जिसे नोएडा पहुँचाया जाना था. इस अवैध कारोबार में संलिप्त अन्य आरोपी के नामों का भी खुलासा किया है. जिनकी भूमिका की गहन जाँच की जा रही है. इस संबंध में आरएस थाना (कांड संख्या-232/25) में मामला दर्ज किया गया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed