Ranchi: 2004 बैच के आईपीएस एवी होमकर को सीआरपीएफ के आईजी पद पर नियुक्त किया गया है. झारखंड कैडर के आईपीएस अधिकारी राज्य में आईजी अभियान जैसे पदों पर सरहानीय काम कर चुके है. गृह मंत्रालय ने आईपीएस अधिकारी अमोल विनुकांत होमकर को केद्रीय प्रतिनियुक्ति के आधार पर सीआरपीएफ में आईजी के पद पर नियुक्त किया हैं. गृह मंत्रालय ने 26 दिसंबर को पत्र भेजकर झारखंड सरकार को सूचित किया कि आईपीएस अमोल होमकर को सीआरपीएफ में आईजी के रूप में नई जिम्मेदारी सौंपी जा रही हैं. गृह मंत्रालय ने झारखंड सरकार से तत्काल कार्यमुक्त करने का अनुरोध किया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *