Patna: खगड़िया के जरलडिया वडियार के पास चल रहे मिनीगन फैक्ट्री का खुलासा करते हुए मुफस्सिल थाना पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार अपराधी तूफानी कुमार मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जंगली मंडल टोला का रहने वाला है. मौके पर से एक देशी कट्टा, एक मिस फायर गोली, तीन बेस मशीन, एक ड्रील मशीन, सात पीस देशी कट्टा का बेस, चार पीस देशी कट्टा का बेस बनाने वाला चदरा, 11 पीस रेती, हथौड़ा, पांच पीस ट्रिगर और हेक्सा ब्लेड पुलिस ने बरामद किया है.
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार खगड़िया एसपी के दिशा निर्देशानुसार अवैध हथियार के निर्माण एवं तस्करी के विरूद्ध लगातार छापामारी अभियान जारी है. इसी क्रम में मुफस्सिल थाना पुलिस द्वारा जरलडिया वडियार के पास अवैध हथियार के निर्माण में प्रयुक्त सामग्रियों को बरामद करते हुए तूफानी कुमार को गिरफ्तार किया गया. इस संदर्भ में आऱोपी के विरुद्ध मुफस्सिल थाना (कांड सं0-181/25) में मामला दर्ज किया गया है.
