Patna: मुजफ्फरपुर पुलिस के 25 हजार का ईनामी कुख्यात अपराधी को पुलिस गिरफ्तार कर लिया है. मुजफ्फरपुर जिले के टॉप-10 अपराधकर्मियों में शामिल गिरफ्तार अपराधी अमन कुमार उर्फ बिल्ला कांटी थाना क्षेत्र के कांटी वार्ड नं0 04 का रहने वाला है. मुजफ्फरपुर एसएसपी के आदेश पर जिले के वांछित अपराधियों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है. इसी क्रम में गुप्त सूचना पर पुलिस की टीम पानापुर ओपी (कांड सं०-306/22) में दर्ज लूट मामले में संलिप्त ईनामी अपराधी अमन कुमार उर्फ बिल्ला को गिरफ्तार किया गया. अमन कुमार का आपराधिक इतिहास रहा है. आरोपी के विरुद्ध कांटी थाना में चार मामला पूर्व से दर्ज है.
