Patna: मुंगेर के नयागांव में नकली सिगरेट के धंधे का खुलासा करते हुए वासुदेवपुर थाना पुलिस ने दो सगा भाई समेत तीन आरोपी को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी में वासुदेवपुर थाना क्षेत्र के नयागांव के रहने वाले मो० तौफिक अंसार, उसका भाई मो० अकबर और मो० मोफिद का नाम शामिल है. मौके पर से एक देशी पिस्टल, तीन देशी कट्टा, 20 गोली, एक मैगजीन, 2 बड़ा साइज के बोरा से गोल्ड फ्लैक प्रीमियम एवं विल्स फ्लैक का खाली डिब्बा, 17 पीस सिगरेट बनाने वाला कागज का रौल, एक मोबाईल, एक बाईक, 85,50,000 रुपया नगद और सिगरेट बनाने के अन्य छोटे बड़े सामान पुलिस ने बरामद किया है.
गुरुवार को मामले की जानकारी देते हुए मुंगेर एसपी ने बताया कि वासुदेवपुर थानाध्यक्ष को गुप्त सूचना प्राप्त हुआ कि नयागॉव स्थित मो० तौफिक अंसारी व मो0 अकबर अपने गोदाम, घर में नकली सिगरेट का निर्माण एवं विक्रय करता है. सूचना पर सदर एसडीपीओ के नेतृत्व में विशेष छापामारी दल का गठन किया गया. छापेमारी दल मो0 तौफिक अंसारी के घर के गोदाम के पास पहुँचा तो अंदर से आवाज आ रही थी. गोदाम को खोलवाने पर मो० तौफिक अंसारी व मो0 अकबर बाहर निकला. दोनों को सूचना से अवगत कराते हुए तलाशी लेने पर पिस्टल, देशी कट्टा, गोली, बड़ा साइज के बोरा से गोल्ड फ्लैक प्रीमियम एवं विल्स फ्लैक का खाली डिब्बा, सिगरेट बनाने वाला कागज का रौल, बाईक एवं सिगरेट बनाने के अन्य सामान को जप्त किया गया. हिरासत में लिए गए दोनो आरोपी के आवासीय परिसर का तलाशी लेने पर चदरा के बक्सा से पाँच सौ रुपये के 167 बंडल 83,500,00 रुपया एवं 200 रुपये के 5 बंडल 1,000,00 रुपया तथा 100 रुपये के 10 बंडल 1,000,00 रुपये कुल मिलाकर 85,50,000 रुपया बरामद किया गया. इस संबंध में वासुदेवपुर थाना (कांड सं0-136/25) में मामला दर्ज किया गया है. अनुसंधान एवं छापामारी के क्रम में एक अन्य आरोपी मो० मोफिद को गिरफ्तार किया गया.
