Ranchi: जमशेदपुर के आजानगर इलाके से एक विधि विरुद्ध समेत दो आरोपी को कफ सिरप के साथ पुलिस गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी में आजादनगर थाना क्षेत्र के चेपापुल के पास रहने वाले इमरान खान उर्फ विक्की और एक निरुद्ध विधि विरुद्ध बालक शामिल है. आरोपी के पास से 27 बोतल WINCEREX COUGH SYRUP पुलिस ने बरामद किया है.
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार एसएसपी ने अवैध मादक पदार्थों के संबंध में सूचना संकलन करते हुए, अवैध मादक पदार्थों के व्यापार रोकयाम करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिया था. इस संबंध में पटमदा डीएसपी के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया. इसी क्रम में विशेष छापामारी दल को गुप्त सूचना मिली कि मुर्दा मैदान के पास दो व्यक्ति मादक पदार्थ बेचने आ रहे है. सुचना पर विशेष छापामारी दल आजादनगर थाना क्षेत्र स्थित मुर्दा मैदान पहुंचा एवं गुप्तचर के द्वारा बताये गये हुलिया के आधार पर दो संदिग्ध को पकड़ा. पुछ-ताछ करने पर अपना नाम इमरान खान उर्फ विक्की तथा एक विधि विरुद्ध बालक पाया गया. दोनों के पास से WINCEREX COUGH SYRUP 100ml का 27 बोतल बरामद किया गया. इमरान खान का अपराधिक इतिहास रहा है. आरोपी के विरुद्ध आजादनगर थाना में एक मामला पूर्व से दर्ज है.
