Patna: मधेपुरा के हिन्दुस्तान मार्बल हाउस हत्याकांड में शामिल अपराधी को दुर्गापुर मोड़ के पास लोडेड हथियार के साथ पुरैनी थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. एसटीएफ से मिले सूचना पर यह कार्रवाई की गई है. बिहारीगंज थाना क्षेत्र के परमानंदपुर निवासी गिरफ्तार अपराधी रंजीत कुमार के पास से एक देशी कट्टा, 4 गोली, एक मोबाईल समेत अन्य समान पुलिस ने बरामद किया है.

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पटना एसटीएफ ने तकनीकी एवं मानवीय सूचना के आधार पर सूचित किया गया कि पुरैनी थाना (कांड सं0-185/25) में दर्ज हिन्दुस्तान मार्बल हाउस हत्या कांड के संदिग्ध अपराधी पुरैनी थाना क्षेत्र के दुर्गापुर मोड़ पर कुछ अन्य अपराधियों के साथ देखा गया है, जो किसी बड़ी घटना को अंजाम देने वाला है. सूचना पर पुरैनी थानाध्यक्ष के नेतृत्व में एक छापामारी टीम गठित किया गया. छापामारी टीम दुर्गापुर मोड़ के समीप अपराधी रंजीत कुमार लोडेड देशी कट्टा, गोली के साथ पकड़ा गया. पूछताछ के क्रम में रंजीत कुमार अपने स्वीकारोक्ति बयान में पुरैनी थाना (कांड सं0-185/25) में हिन्दुस्तान मार्बल हाउस हत्याकांड पैसा लेकर अपने सहयोगी के साथ मिलकर घटना को अंजाम देने की बात स्वीकार किया.

रंगदारी के लिए फायरिंग में गई थी बच्ची की जान

मधेपुरा जिले के पुरैनी थाना क्षेत्र में 19 सितंबर उदाकिशुनगंज-भटगामा एसएच-58 पर सहनी चौक के पास हिंदुस्तान मार्बल टाइल्स नामक दुकान पर बाइक सवार दो अपराधी मोटर खरीदने के बहाने पहुंचा. और अचानक फायरिंग शुरू कर दिया. दुकानदार निरंजन साह छिप गए, लेकिन पीछे खड़ी बेटी पार्वती के सिर और पैर में गोली लगी. गंभीर रूप से घायल पार्वती को जेएनकेटी मेडिकल कॉलेज ले जाया गया. जहां से बेहतर इलाज के पटना पीएमसीएच रेफर किया गया. हालांकि रास्ते में ही बच्ची की मौत हो गई. घटना के दो दिन पहले 5 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई थी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *