Patna: खगड़िया के परबत्ता में हॉस्पीटल में हथियार के बल पर रंगदारी मांगने पहुंचे आरोपी को पुलिस गिरफ्तार कर लिया है. परबत्ता थाना क्षेत्र के खनुआ राका वार्ड नं-18 के रहने वाले गिरफ्तार आरोपी सुशांत कुमार मिश्रा के पास से 1 देशी कट्टा, 1 गोली, 2 मोबाईल और 600 रुपया नगद पुलिस ने बरामद किया है.
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को सूचना मिली कि ग्राम मोजाहिदा तोरण द्वार के अंदर माँ गंगा हॉस्पिटल में एक अपराधी हथियार का भय दिखाकर रंगदारी की माँग कर रहा है. सूचना पर परबत्ता थाना पुलिस मां गंगा हॉस्पिटल पहुँच कर आरोपी सुशांत कुमार मिश्रा को देशी कट्टा, गोली के साथ गिरफ्तार किया गया. इस संबंध में परबत्ता थाना (कांड सं0-416/25) में मामला दर्ज किया गया है.
