Ranchi: गिरीडीही के डुमरी एसडीपीओ ने नेतृत्व में ऐसे चोर गिरोह का खुलासा किया है. जो दारु पीने जाते है तो कही न कही चोरी, लूट, डकैती जैसे वारदात को अंजाम देता है. पकड़े अपराधी में 6 धनबाद और 1 बोकारो के रहने वाले है. गिरफ्तार आरोपी में धनबाद जिले के कतरास थाना क्षेत्र के श्यामडीह बस्ती गांव के रहने वाले मो० सफीक अंसारी उर्फ गुड्‌डु, मो० गुलजार अंसारी, मो० सदीक उर्फ मुखिया, मो० हातिम अंसारी, मो० सद्दाम अंसारी, मो० गुफरान और बोकारो जिले के चन्दनकियारी थाना क्षेत्र के लोहारगोड़ा निवासी मो० सोबराती अंसारी का नाम शामिल है. आरोपी के निशानदेही पर ताला काटने वाला कटर, दरवाजा एवं दराज खोलने वाला पेचकस, चांदी का पायल, सब्बल, 7500 रुपया नगद, विजय वर्णवाल का आधार कार्ड और दो चाकु पुलिस ने बरामद किया है. आरोपी में शामिल सादिक उर्फ मुखिया का वर्ष 2008 में बम बनाने में एक हाथ उड़ गया था. इस मामले में जेल भी जा चुका है.

बोकारो का मो सोबराती अंसारी है सरगना

शुक्रवार को मामले की जानकारी देते हुए डुमरी एसडीपीओ सुमित प्रसाद ने बताया कि 28 अक्टूबर को निमियाँघाट थाना क्षेत्र के ग्राम हेठनगर में अवस्थित विजय कुमार वर्णवाल के घर चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था. विजय कुमार वर्णवाल के आवेदन के आधार पर निमियाँघाट थाना (काण्ड सं०110/25) में मामला दर्ज किया गया. मामले के उद्‌भेदन के लिए गिरिडीह एसपी ने डुमरी एसडीपीओ के नेतृत्व में एक एसआईटी टीम का गठन आरोपी की गिरफ्तार और समानों की बरामदगी का निर्देश दिया. एसआईटी टीम तकनीकी एवं मानवीय साक्ष्यों के आधार पर अनुसंधान के क्रम में चोरी की घटना में शामिल सात आरोपी को गिरफ्तार किया. पूछताछ में आरोपी ने चोरी की घटना में अपनी संलिप्तता को स्वीकार किया है. और अपने अन्य सहयोगी साथी का नाम बताया है. आरोपी के निशानदेही पर चोरी का समान एवं रूपया बरामद किया गया है. आरोपी उस घर को निशाना बनाता था. जिस घर में दुकान भी हो. बोकारो का मो सोबराती अंसारी गिरोह का सरगना है. मो० गुलजार अंसारी, मो० सोबराती अंसारी, मो० हातिम अंसारी, मो० सदीक उर्फ मुखिया व मो० सद्दाम अंसारी का अपराधिक इतिहास रहा है. पांचों के विरुद्ध गिरीडीह और धनबाद के विभिन्न थाना में 25 मामला दर्ज है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed