Patna: गया मे पंचानपुर थाना क्षेत्र के दिघौरा गांव में वोट मांगने गये उम्मीदवार के काफीले पर पत्थरबाजी किया गया. पुलिस भीड़ को हटाने के लिये फायरिंग किया. इस पत्थरबाजी मे शामिल 9 लोगो को गिरफ्तार किया गया है. जानकारी के मुताबिक पंचानपुर थाना क्षेत्र के टिकारी विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं प्रत्याशी अनिल शर्मा के काफिले पर दिघौरा गांव में कुछ असामाजिक तत्वों ने अचानक पत्थरबाजी की. इस घटना में लगभग 3-4 लोगों को चोटें आई हैं. घटना की सूचना मिलते ही टिकारी एसडीपीओ पंचानपुर थाना पुलिस दलबस के साथ घटनास्थल पहुंचे त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके से 9 लोगों को हिरासत में लिया. मौके पर डीएम, एसएसपी समेत आला अधिकारी रात भर कैंप करते रहे.
गया एसएसपी ने जानकारी देते हुए बताया कि दिघौरा गांव में स्थानीय विधायक अनिल कुमार के काफिले पर अचानक से पत्थरबाजी की गई. कुछ लोग घायल हो गये. सूचना पर हमलोग मौके पर पहुंचे है. तत्काल कार्रवाई करते हुए 9 लोगो को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस जांच कर रही है. बांकि उपद्रवी को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा. भीड़ को हटान के लिये दो अंगरक्षक आत्मरक्षार्थ फायरिंग किया.
प्रचार अभियान के दौरान पत्थरबाजीः डीएम
डीएम पंचायत में विधायक प्रचार अभियान के दौरान गये थे वही पत्थरबाजी किया गया है सात गाड़ी छतिग्रस्त किया गया है. कई लोग घायल हुए है उम्मीदवार को भी चोटे आई है. हालांकि सभी लोग खतरे से बाहर है. सघन अभियान चलाया जा रहा है. 9 लोगो को गिरफ्तार किया गया है. हम और एसएसपी एसडीपीओ कैंप कर रहे है. रातभर सघन अभियान चलाया जाएगा. जो अपना टूर पर निकलेगे सब प्रशासन को सूचना देकर निकलेगे. सभी उम्मीदवार को सुरक्षा दी गई है.
जान से मारने की थी साजिशः विधायक
मांझी टोला जा रहे थे वोट मांगने यादव समाज के लोग पूछा कहां जा रहे हो गांव मे आते हो. उतरो गाड़ी से, मैने कहा उतरेगे इतने में बड़ा-बड़ा रोड़ फेकना शुरु कर दिया. गार्ड लोग किसी तरह बचाकर दौड़ाया ईटा लगा है. बाडीगार्ड़ लोग को भी लगा है. जान मारने की साजिश थी. हत्या कर देता कई लोग हमारे साथ थे. कई लोग घायल हुआ. साजिश की योजना के तहत हत्या कर देता. 500 लोग हमले में शामिल था. ड्राईवर विडियों बनाया है.
