Ranchi: पलामू के बैरिया मोड़ पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर चल रहे यूपी के चार अफीम तस्कर को लेस्लीगंज थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है. आरोपी चतरा और पिपराटांड के अफीम कारोबारी को 8 लाख पैमेंट किया था. गिरफ्तार आरोपी में यूपी के बरेली जिले के बारादरी थाना क्षेत्र के एजाज नगर वार्ड-75 के रहने वाले फिरोज अहमद अंसारी, एजाज नगर गौटिया निवासी इरफान, बदायूं जिले के अलापुर थाना क्षेत्र के अली नगला निवासी शाहनवाज और कादर चौक थाना क्षेत्र के भोजपुर निवासी अभय प्रताप सिंह का नाम शामिल है. मौके पर से फर्जी नम्बर प्लेट (JH01FV 4879), ओरिजनल नम्बर प्लेट (UP25EL3625), 4 मोबाईल और 30 हजार रूपया पुलिस ने बरामद किया है.
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पलामू एसपी से सूचना मिली कि एक सफेद रंग का इरिटिगा कार (JH01FV4879) से कुछ लोग डालटनगंज से पाँकी की ओर जा रहे है. सूचना पर लेस्लीगंज एसडीपीओ के नेतृत्व में बैरिया मोड़ के पास चेकिंग लगा वाहन को पकड़ा गया. पूछ-ताछ के क्रम में पता चला कि ये लोग फर्जी नम्बर प्लेट लगाकर चल रहे है. आरोपी के मोबाईल जांच से पता चला कि सभी अफीम डोडा के व्यापार से जुडे हुए है तथा पुलिस से बचने के लिए फर्जी नम्बर प्लेट लगाकर चल रहा था. कार का तलाशी लेने पर छुपाकर रखे गए ओरिजनल नम्बर प्लेट (UP25EL3625) बरामद किया गया. जांच के क्रम में पता चला आरोपी अफीम डोडा लेने के लिए आया हुआ था. आने से पूर्व में ही पकड़े गये आरोपी ऑनलाईन माध्यम से पिपराटांड एवं चतरा के लोगो को करीब 8,00000 रूपया भेजा था. इस संदर्भ में लेस्लीगंज थाना (कांड सं०-154/25) में मामला दर्ज किया गया है.
