Patna: झारखंड नंबर के कार से डमरावां मोड़ के पास हिन्दुस्तान आवाम मोर्चा के प्रत्याशी का पर्चा पुलिस ने बरामद किया है. इस संबंध में गयाजी के बांकेबाजार थाना में मामला दर्ज किया गया है. बिहार विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं पारदर्शी रूप से संपन्न कराने के उद्देश्य से गया पुलिस सतत अभियान, संदिग्ध व्यक्तियों पर विशेष निगरानी, अवैध रूप से नकदी या प्रचार सामग्री (पर्ची आदि) रखने वालों के विरुद्ध छापेमारी एवं सघन वाहन जांच की जा रही है. इसी क्रम में बॉकेबाजार थाना क्षेत्र के डमरावाँ मोड़ के पास वाहन चेंकिग की जा रही थी. तभी जाँच के क्रम में वाहन (JH-09-AN-1666) में हिन्दुस्तान आवाम मोर्चा दीपा कुमारी कड़ाही छाप चुनाव चिन्ह का 630 (पर्चा) बरामद हुआ. इस संबंध में बॉकेबाजार थाना (कांड संख्या-157/25) में मामला दर्ज किया गया है.
