Ranchi: हजारीबाग में बाल सुधार गृह के नजदीक नशीली पदार्थ की खरीद-बिक्री करते दो आरोपी को लोहसिंघना थाना पुलिस गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार अपराधी में नियाजुद्धीन उर्फ नियाज अंसारी और मो० मुस्ताक का नाम शामिल है. दोनो लोहसिंघना थाना क्षेत्र के मंडईकला का रहने वाला है. आरोपी के पास से 14 बोतल कोडीन युक्त कफ सिरफ और 500 पीस इंजेक्शन पुलिस ने बरामद किया है.
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गुप्त सुचना मिली थी कि दो व्यक्ति जेल रोड़ बाल सम्प्रेक्षण गृह पानी टंकी के पास के पास अवैध नशीला पदार्थ का खरीद-बिक्री कर रहें है. सूचना पर सदर एसडीपीओ के नेतृत्व में एक छापामरी टीम का गठन किया गया. गठित टीम दोनो आरोपी को नशीला कफ सिरप एवं इंजेक्शन के साथ रंगे हाथ गिरफ्तार किया. इस संबंध में लोहसिंघना थाना (कांड सं0-151/25) में मामला दर्ज किया गया है. नियाजुद्धीन उर्फ नियाज अंसारी और मो० मुस्ताक का अपराधिक इतिहास रहा है. दोनो के विरुद्ध सदर और लोहसिंघना थाना में आठ मामले दर्ज है.
