Ranchi: बोकारो के तलगडिया मोड़ से मारुति स्वीफ्ट लेकर हुआ फरार हुए दो आरोपी को पुलिस गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी चोरी के वाहन से बिहार में शराब तस्करी की योजना बनाया था. इसके लिये ओएलएक्स के माध्यम से गाड़ी खरीद-बिक्री के लिये पीड़ित को बुलाया था. चोरी का मारूती स्वीफ्ट (JH02U 9899), घटना में प्रयुक्त स्कॉपियो (BR-21P 4161) और मोबाईल पुलिस ने बरामद किया है.
शनिवार को घटना की जानकारी देते हुए बोकारो एसपी ने बताया कि 26 सितंबर को बिड्डू कुमार ने दुरभाष के माध्यम से सूचना दिया गया कि ओएलएक्स के माध्यम से गाड़ी खरीद-बिक्री के लिए दो व्यक्ति इनको तलगडिया मोड़ मिलने के लिए बुलाया था. जहाँ दोनो जालसाजी पूर्वक मौके का फायदा उठा कर मारूती स्वीफ्ट (JH02U 9899) को चोरी कर फरार हो गया. सूचना पर चास एसडीपीओ के नेतृत्व में गठित टीम छापामारी के क्रम में चोरी की गई मारूती स्वीफ्ट कार (JH02U 9899) एवं नितीश कुमार को गिरीडीह जिले के पीरटांड से एवं परवेश माँझी को घटना में प्रयुक्त स्कॉपियो (BR-21P 4161) के साथ गिरीडीह के डुमरी से बरामद किया गया. दोनो आरोपी को चास थाना लाया गया. इस संबंध में आवेदक बिड्डू कुमार के टंकित आवेदन के आधार पर चिरा चास थाना (कांड सं0- 123/2025) में मामला दर्ज किया गया. पुछताछ के क्रम में दोनो आरोपी ने बताया कि गाड़ी चोरी करने का इनका मुख्य उद्देश्य चोरी के वाहन से बिहार के पडोसी राज्यों से अवैध रूप से शराब परिवहन कर लाना एवं उसे ले जाकर बिहार के विभिन्न क्षेत्रों में खरीद बिक्री करना था. प्रवेश माँझी के विरुद्ध बिहार के नवादा जिले में एक मामला पूर्व से दर्ज है.
