Ranchi: गुमला के रगड़ी टोली में पुलिस मुठभेड़ में जेजेएमपी के इनामी उग्रवादी समेत तीन को ढ़ेर कर दिया गया है. इनमें लातेहार जिले के होशिर निवासी पांच लाख के इनामी सब जोनल कमांडर छोटू उरांव, लोहरदगा जिले के रोरेड के रहने वाले एरिया कमांडर सुजीत उरांव और लोहरदगा थाना क्षेत्र के बसरटोली निवासी सबजोनल कमांडर लालू लोहरा का नाम शामिल है. वही हथियार समेत अन्य समान भी बरामद किया गया है.
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गुमला के बिशनपुर थाना क्षेत्र स्थित केचकी के रगड़ी टोली में मुठभेड़ हुआ है. मौके पर से तीन हथियार समेत अन्य समान बरामद किये गये है.
